फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मलयेशिया की शिपिंग कंपनी में बेहतर पैकेज का झांसा देकर ठगे एक लाख रुपये, साइबर सेल कर रही जांच 

Thu, 23 Jun 2022 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के दो युवकों से मलयेशिया की शिपिंग कंपनी में बेहतर पैकेज का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। मामला सामने आने के बाद  साइबर सेल की टीम जांच करने में जुट गई है।

 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया में शिपिंग कंपनी में कार्यरत आगरा के दो युवकों से साइबर अपराधियों ने बेहतर पैकेज दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। विशाखापत्तनम में कंपनी में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। मामले में साइबर सेल जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मलपुरा और बाह के रहने वाले युवक मलयेशिया की एक शिपिंग कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने जून के पहले सप्ताह में दूसरी शिपिंग कंपनी का ऑनलाइन विज्ञापन देखा। पैकेज अच्छा देखकर विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। दूसरी ओर से बात करने वाले ने खुद को शिपिंग कंपनी का कैप्टन बताया। युवकों को उनकी कंपनी से 100 डालर अधिक पैकेज देने की बात कही।

खाते में ट्रांसफर कराई रकम 

इसके बाद उनका बॉयोडाटा मंगवाकर आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई। युवकों को बताया कि उन्हें विशाखापत्तनम की एक शिपिंग कंपनी में पैकेज पर भेजा जा रहा है। युवकों ने शिपिंग कंपनी के बारे में पता किया तो वह ठीक निकला। दोनों से कमीशन और नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर करीब एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए, जिसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भेज दिया।

शिपिंग कंपनी पहुंचने पर खुला मामला 

युवक नियुक्ति पत्र लेकर 15 जून को शिपिंग कंपनी पहुंचे। वहां पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इस पर युवकों ने साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की। अपनी रकम वापस पाने के लिए उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। वहां से साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें