फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में रोड एक्सीडेंट, बस ड्राइवर की मौत, 12 घायल

Sat, 27 Jan 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी  के मैनपुरी जिले में शनिवार को दन्नाहार क्षेत्र के खर्रा पुलिया के पास एक रोडवेज और कार की भिड़ंत हो गई। इसमें रोडवेज बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार और बस में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। 

शिकोहाबाद डिपो की बस शनिवार चालक महेश चला रहा था। शनिवार को मैनपुरी के दन्नाहार के खर्रा पुलिया के पास एक स्कूली बस को बचाने की चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
चालक महेश ने रोडवेज बस को नियं‌त्रित करने की कोशिश की तब तक सामने से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। ड्राइवर महेश उसी वक्त बस से कूद गया और बस के पिछले पहिए के नीचे आने के कारण उसकी मौत हो गई।

जबकि कार और बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। 

गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि जिन लोगों को मामूली रूप से चोट लगी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं चालक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें