फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रहे ट्रक में घुसा, हेल्पर की मौत, तीन घायल 

Mon, 06 Jun 2022 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं अन्य हादसे में एक ट्रक पुलिया से टकरा गया, जिसमें चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 
घटना सोमवार तड़के चार बजे की है। हरियाणा के पानीपत के गोयला खुर्द थाना बाबूजी निवासी चालक मनीष सिंह कंटेनर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर लखनऊ  जा रहा था। ट्रक पर हेल्पर के रूप में दीपक कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी हाथवाड़ा थाना समालखा पानीपत हरियाणा साथ था। जैसे ही ट्रक नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 54 माइलस्टोन के समीप पहुंचा, चालक को झपकी आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक आगे जा रहे ट्रक में तेज आवाज के साथ घुस गया। हादसें में ट्रक में सवार हेल्पर दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मनीष घायल हो गया।
 

पुलिया में घुस गया ट्रक 

वहीं दूसरा हादसा माइल स्टोन-55 के समीप हुआ। यहां ट्रक चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया पर घुस गया। जिससे ट्रक में सवार चालक रविंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी आवजगिड़ा आगरा और परिचालक ऋषि पुत्र रामगोपाल निवासी शादीपुर फिरोजाबाद घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सैंफई पीजीआई हॉस्पीटल भेज दिया। 

यहां हुआ तीसरा हादसा 

वहीं तीसरा हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र में सुबह नौ बजे माइलस्टोन-62 के समीप हुआ। आगरा से औरैया जा रही कार खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। जिसमें कार चालक ऋषि पाठक पुत्र प्रमोद पाठक निवासी हरिसिंहपुर थाना कुठौद जिला जालौन और रंजीत पुत्र यादराम निवासी अजीतपुर थाना कोसीकला मथुरा घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैंफई पीजीआई भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें