फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझेरा में करंट लगने से एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन
25एमएनपी-12-मृतक राममोहन का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव बझेरा में बृहस्पतिवार की रात चारा मशीन का तार लगाने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बझेरा का रहने वाला राममोहन (32) बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर चारा काटने के लिए गया था। वह मशीन में लगी मोटर चलाने के लिए तार लगा रहा था, तभी अचानक तार उसके सीने से चिपक गया। करंट लगने के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया, जानकारी होने के बाद परिजन व आसपास के लोगों ने तार को डंडे से हटाया। आननफानन परिजन राममोहन को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां मना करने के बाद जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बारे में परिजन से जानकारी लेने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें