फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कासगंज में बरेली मार्ग पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में शुक्रवार को आक्रोश देखा गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। न्यायालय गेट के सामने बरेली गेट पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन, आंदोलन के चलते हड़ताल रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित अधिवक्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता रविंद्र सिंह बघेल से 18 मार्च को आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए चौथ वसूली की मांग की।
अमांपुर थाना पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर नहीं लिखी। जबकि आरोपियों की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर लिया। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने सुबह से ही जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और न्यायालय गेट के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करके जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ सहावर अजीत चौहान और सीओ ट्रैफिक शैलेंद्र परिहार मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने अधिवक्ताओं से फोन पर बात की और एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिया। उसके बाद आक्रोश शांत हुआ, लेकिन अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र राजपूत, सचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, बहोरन सिंह, धर्मेंद्र सिसौदिया, श्याम सुंदर सोलंकी, अनूप यादव, अजय दीक्षित, शशिकांत पचौरी, शिवप्रताप सिंह, केशव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें