खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा के समीप आठ दिन पहले चेकिंग के दौरान दो कंटेनर में 958 पेटी हरियाणा ब्रांड की देशी शराब पकड़ी गई थी।
जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय आठ दिनों तक मामले को छिपाए रखा। इसके बाद गुरुवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया गया है कि दो मई की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सेलटैक्स और आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। उसी समय नोएडा की तरफ से आए दो कंटेनर को रोककर जांच की गई। दोनों कंटेनरों मे हरियाणा ब्रांड की देशी शराब थी। आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने कंटेनरों से कुल 958 पेटी शराब बरामद की थी।