फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की लहर और तेज हो रही है। राजा का ताल सब्जी मंडी के पास निवासी कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय युवक की आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कारखाने में काम करता था। इधर, ग्लास एक्सपोर्टर और न्यायिक अधिकारी के परिवार सहित 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4294 हो गई है। जनपद में सक्रिय केस 336 हो गए हैं। मृतक संख्या का आंकड़ा 71 हो गया है।
विभव नगर सेक्टर तीन निवासी ग्लास एक्सपोर्टर, उनकी पत्नी और पुत्र वधु की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्सपोर्टर का परिवार नैनीताल घूमकर आया था। इधर, दबरई जज कंपाउंड निवासी एक न्यायिक अधिकारी, उनकी पत्नी और दो बच्चों की रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। नीम चौराहा निवासी 55 वर्षीय महिला, बाईपास रोड करीम गंज निवासी 59 वर्षीय पुरुष, एफएच मेडिकल कॉलेज में दो विद्यार्थी और एक कर्मचारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
कोरोना के बीच जारी रहेंगे दर्शन: कोकिलावन शनिदेव मंदिर में खुले रहेंगे पट, सरकार की गाइड का होगा पालन
कौशल्या नगर जलेसर रोड निवासी 18 वर्षीय छात्रा, जोशियान निवासी 32 वर्षीय महिला, गणेश नगर निवासी 34 वर्षीय उद्यमी, गुंजन एक्लेव निवासी 53 वर्षीय कारोबारी, विभव नगर सेक्टर एक में 28 वर्षीय युवक, 11 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद के मुस्तफा रोड निवासी 39 वर्षीय महिला, पैमेश्वर गेट निवासी 48 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी, गुंजन अपार्टमेंट में 17 वर्षीय किशोरी, छोटा चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला, हाजीपुरा में 25 वर्षीय युवती, सरस्वती नगर में 26 वर्षीय युवक, ताड़ो वाली बगिया में 22 वर्षीय युवती, खुशहालपुर बछगांव में 60 वर्षीय वृद्ध, लालपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी, टूंडला निवासी 24 वर्षीय युवक, कोरोना संक्रमित आई है। सुहागनगर में रामा कृष्णा अपार्टमेंट में 62वर्षीय वृद्घ और स्टेशन रोड पर 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।