कासगंज। पटियाली-दरियावगंज-मोहनपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
मोहनपुरा निवासी उमेश (44) और विनोद (50) बाइक पर सवार होकर सोमवार की रात दरियावगंज से मोहनपुर जा रहा थे। श्रीनगला पेट्रोल पंप के समीप पहुंचने पर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही घायल हो गए। घटना पर राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को सीएचसी पटियाली पहुंचाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पर घायल उमेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उसे अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।