फिरोजाबाद की रामगढ़ा थाना पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरियाणा से मैनपुरी जा रही 200 लीटर शराब बरामद की है। आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है।
फिरोजाबाद पुलिस ने हरियाणा से मैनपुरी ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी लग्जरी कार से शराब की सप्लाई करता था। फिरोजाबाद पुलिस ने कार समेत आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ममता डिग्री कॉलेज के सामने हाईवे से एक युवक को कार सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा की दो सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपी को पुलिस थाने ले आई। यहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम प्रमोद बघेल निवासी झिंगुरपुरा थाना कोतवाली मथुरा बताया गया है।
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक हरियाणा की शराब की बिक्री मैनपुरी में करता था। जिसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। आरोपी कार में शराब की पेटियां रखकर ले जा रहा था। अपने आप को घिरता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।