फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल का अदनान ट्रेन से मथुरा पहुंचा, मां-बाप दिल्ली स्टेशन पर ही खड़े रह गए

Wed, 23 Dec 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • एक महिला यात्री की गोदी में बैठा था, माता-पिता दिल्ली स्टेशन पर ही खड़े रह गए
  • रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने छह घंटे बाद बच्चे को बरामद कर माता-पिता को सौंपा
विज्ञापन
मां की गोद में अदनान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिचित महिला की गोद में बैठा डेढ़ वर्ष का अदनान कर्नाटका एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा जंक्शन तक आ गया। उसके माता-पिता दिल्ली स्टेशन पर ही खड़े रह गए। सूचना पर रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने छह घंटे बाद मथुरा में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बच्चा माता-पिता को सौंप दिया।

विज्ञापन


बिजनौर जिले के जटपुराखेड़ा निवासी मुस्तकीम और उसकी पत्नी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ वर्ष के बेटे अदनान के साथ रविवार की रात साढ़े सात बजे कर्नाटका एक्सप्रेस में सवार होना था। स्टेशन पर ही उन्हें बिजनौर निवासी हबीबा नामक महिला मिली। 


यह भी पढ़ें- सर्दी देरी से आई तो रूठ गए मेहमान परिंदे, इस बार 'सूर सरोवर' में कम है पक्षियों की संख्या
विज्ञापन


हबीबा और उसके पति को भी कर्नाटका एक्सप्रेस में सवार होना था। इसी दौरान थोड़ी बहुत जान पहचान होने पर हबीबा ने अदनान को अपनी गोद में ले लिया और उसे लेकर कोच संख्या एस-12 में सवार हो गई। ट्रेन चल दी और मुस्तकीम और उसकी पत्नी दिल्ली स्टेशन पर ही खड़े रह गए। 

विज्ञापन

रात 10.20 बजे मथुरा जंक्शन पर पहुंची थी ट्रेन

अदनान के पिता मुस्तकीम ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने मथुरा जंक्शन पर रेलवे चाइल्ड लाइन और जीआरपी को बच्चा ट्रेन में छूटने की सूचना दी। ट्रेन करीब रात 10:20 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। 

रेलवे चाइल्ड लाइन ने जीआरपी के सहयोग से महिला से बच्चे को ले लिया। इसकी सूचना कंट्रोल के माध्यम से मुस्तकीम को भी दे दी गई। मुस्तकीम और उसकी पत्नी इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर रात करीब 1:30 बजे जंक्शन पहुंचे। 

जीआरपी ने तहकीकात करने के बाद बच्चे को मुस्तकीम को सौंप दिया। बच्चे को पाकर माता-पिता खुश हो गए। रेलवे चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर मो. सईद ने बताया कि माता-पिता की जरा सी लापरवाही से बच्चा ट्रेन में रह गया था, जिसे कंट्रोल की सूचना के बाद बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें