फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ कर डेढ़ लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर-नकदी आदि चोरी कर ले गए। घर लौटने पर पीड़िता को जानकारी हुई। कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड, रामलीला मैदान के पास निवास कर रहीं रामा देवी के घर में करीब 15 दिन पूर्व कुछ लोग कूदे थे। शोर मचाने पर वह लोग भाग गए थे। जिसके बाद महिला बीमार बेटी के इलाज के लिए बाहर चली गईं थीं। शुक्रवार को जब वह घर वापस लौटीं तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी व बक्से से एक सोने की चेन, दो अंगूठी, झुमकी, पायल, करधनी, पांच हजार रुपये की नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें