फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: मेट्रो के भूमिगत स्टेशनों के लिए बनी डेढ़ किमी सुरंग, एक और टीबीएम होगी लॉन्च

Mon, 01 Apr 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशनों के लिए तीन टीबीएम खुदाई कर रही हैं। अगले सप्ताह एक और टीबीएम लॉन्च होगी।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर की चार भूमिगत स्टेशनों के लिए सुरंग बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। डेढ़ किमी सुरंग बन गई है। तय समय पर निर्माण कार्य पूरा हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) खुदाई के लिए अगले सप्ताह से एक और टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) लॉन्च करेगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के पहले कॉरिडोर की दूरी करीब 14 किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके अगले चार स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज भूमिगत हैं।

खंदारी के रैंप एरिया से दो टीबीएम अपलाइन और डाउनलाइन में खुदाई कर रहे हैं। ये आरबीएस, राजा की मंडी से आगरा कॉलेज स्टेशन तक खुदाई करेंगे। तीसरी टीबीएम से आगरा कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज और मन:कामेश्वर स्टेशन तक खुदाई हो रही है। इसमें एक और टीबीएम बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


अपलाइन और डाउनलाइन को मिलाकर करीब डेढ़ किमी की सुरंग बन गई है। अगले सप्ताह से एक और मशीन लॉन्च होगी, जो आगरा कॉलेज की ओर से खुदाई करेगी। इससे सुरंग बनने के कार्य में तेजी आएगी और अगले साल मार्च तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें