फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं के खेत में आग से जली डेढ़ बीघा फसल

Tue, 15 Apr 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लपटें उठीं तो ग्रामीणों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी पहुंचती इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक करीब डेढ़ बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के कल्होर पुवा स्थित गांव कंजाहार निवासी कल्याण सिंह पाल की गेहूं की फसल खड़ी है।मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। कल्होर पुवा निवासी रमन कांत दीक्षित ने दन्नाहार थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। क्षेत्रीय ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए। पास से अरिंद नदी के पानी से आग बुझाने में जुट गए। इससे पहले कि दमकल पहुंचती लोगों ने आग बुझा ली। लेकिन तब तक करीब डेढ़ बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें