फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसएफ कर्मी ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

Tue, 15 Apr 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। सीमा सुरक्षाबल के जवान भूपेंद्र सिंह निवासी नगला बरी ने महानिरीक्षक मुख्यालय को शिकायत की। उक्त शिकायत पर महा निरीक्षक ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान किए जाने को पत्र भेजा है। मामले में एसडीएम और थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में कहा है कि गांव स्थित उनकी भूमि पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। जिस कारण से वह काफी परेशान हैं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को क्षेत्रीय लेखपाल की टीम ले जाकर तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



तालाब की भूमि पर कब्जे का आरोप
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी अरविंद कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत दी है। इसमें कहा है कि गांव की एक महिला सहित दो लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर लिया है। अब उस पर निर्माण कार्य भी करा रहे हैं। जिस वजह से तालाब की जगह घटती जा रही है। पीड़ित ने बताया कि वह कई शिकायतें कर चुके हैं। मगर अब तक कोई सुनवाई व कार्रवाई नहीं हुई। कब्जा न हटने से सौंदर्यीकरण कार्य नहीं हो पा रहा है वहीं पशुओं पीने के पानी की समस्या भी हो रही है। एसडीएम ने मामले की जांच जांच नायब तहसीलदार अजय यादव और लेखपाल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें