फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की आत्महत्या का मामला: सामने आया घटना से पहले का वीडियो, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
व्यापारी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के गाकुलपुरा स्थित बलका बस्ती में कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
बलका बस्ती, गोकुलपुरा निवासी राहुल अग्रवाल ने 20 मार्च को सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह कोतवाली स्थित दुर्गा मार्केट मानपाड़ा में कपड़े की दुकान चलाते थे। परिजनों ने साझीदारों पर आरोप लगाया। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। 

पत्नी मिताली अग्रवाल ने पति के मोबाइल को चेक किया। इसमें एक वीडियो मिला। इसमें राहुल ने अपनी आत्महत्या के पीछे साझीदार आकाश गोयल उर्फ अम्मू, रोहित अग्रवाल निवासी लोहामंडी और सौरभ गोयल उर्फ मिक्की निवासी प्रताप नगर को जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो दो मिनट से ज्यादा का है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने लगाए ये आरोप
मिताली का कहना है कि पति ने घटना से पहले बताया था कि तीनों आरोपियों ने दुकान का माल, 1.40 लाख रुपये और दुकान के अभिलेख निकाल लिए थे। इससे पति को आर्थिक नुकसान के साथ ही सदमा पहुंचा था। इससे वो परेशान थे। 

तीनों आरोपी कर्जदारों से रुपये लेने के लिए पति पर दबाव बनाते थे, जबकि असली उधारी आकाश गोयल की थी। पति ने आडियो क्लिप भी बनाई थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी है। बुधवार को तहरीर दी। 
 
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आकाश, रोहित और सौरभ के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर आरोपी सौरभ गोयल को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें