व्यापारी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के गाकुलपुरा स्थित बलका बस्ती में कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बलका बस्ती, गोकुलपुरा निवासी राहुल अग्रवाल ने 20 मार्च को सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह कोतवाली स्थित दुर्गा मार्केट मानपाड़ा में कपड़े की दुकान चलाते थे। परिजनों ने साझीदारों पर आरोप लगाया। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
पत्नी मिताली अग्रवाल ने पति के मोबाइल को चेक किया। इसमें एक वीडियो मिला। इसमें राहुल ने अपनी आत्महत्या के पीछे साझीदार आकाश गोयल उर्फ अम्मू, रोहित अग्रवाल निवासी लोहामंडी और सौरभ गोयल उर्फ मिक्की निवासी प्रताप नगर को जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो दो मिनट से ज्यादा का है।