फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कभी मेट्रो किनारे बेचा करती थी हॉट चॉकलेट, ऐसे बनीं करोड़ों की मालकिन; जानें कैसे पाई सफलता

Wed, 31 Jan 2024 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की रहने वालीं 25 साल की अनुवा कक्कड़ सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले होने वाले शार्क टैंक में पहुंची। उनके पिता की शॉप है और मां बैंक में थी। अनुवा ने खुद की पहचान बनाने के लिए महज  20 हजार रुपये से बिजनेस शुरू किया था।  
 
विज्ञापन
अनुवा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाय, कॉफी के शौकीन लोगों को हॉट चॉकलेट पिलाने का सपना देखने वाली 25 साल की अनुवा कक्कड़ उभरती महिला उद्यमियों में से एक है। महज 20 हजार रुपये से बिजनेस शुरू कर मेट्रो स्टेशन के बाहर हॉट चॉकलेट बेच लोगों की प्रतिक्रिया लेनी वाली अनुवा आज करोड़ों की मालकिन है। वह सोनी टीवी पर इस हफ्ते प्रसारित होने वाले शार्क टैंक में जल्द नजर आएंगी।
विज्ञापन


खंदारी निवासी अनुवा ने बताया कि पापा मुनेंद्र कक्कड़ की शॉप है और मम्मी बैंक में थी। शुरू से ही खुद का बिजनेस करने का मन था। बीबीए करने के बाद निश्चय कर लिया था कि मुझे खुद का बिजनेस करना है। मुझे बचपन से हॉट चॉकलेट पसंद थी। गुरुग्राम में जॉब के दौरान हॉट चॉकलेट मुश्किल से मिलती थी। तभी विचार आया क्यों न हॉट चॉकलेट का बिजनेस शुरू किया जाए।

सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपनी सैलरी के 20 हजार रुपये से काम शुरू किया। फिर गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशन के बाहर हॉट चॉकलेट बेचकर लोगों की प्रतिक्रिया लेती थी। मेरे टिगल ब्रांड का टर्न ओवर डेढ़ करोड़ का है। फैक्टरी में 12 लोग काम करते हैं, जिनमें से अधिकांश लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरम दूध में डालते ही तैयार
यह एक तरह का चॉकलेटी पाउडर है, जिसे गरम दूध में मिलाया जाता है। इसमें चीनी भी नहीं डालनी पड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें