फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के विशेष सचिव के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक की जांच हुई शुरू

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में जिला औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल से पूछताछ करते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री की शिकायत के बाद औषधि निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। इसमें जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा अवकाश लेने के मामले में भी जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल पर कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत शासन में की थी। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए सीडीओ ईशा प्रिया की अध्यक्षता में चार सदस्यी जांच समिति का गठन कर लिया है।
जांच समिति को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएगी। जिला औषधि निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर जिला प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जांच समिति में ये लोग किए गए शामिल
जिलाधिकारी की ओर से नामित जांच समिति में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया अध्यक्ष नामित की गई हैं। अभिहित अधिकारी एफएसडीए को समिति का सचिव और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला विकास अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
उर्मिला अग्रवाल की मेडिकल जांच भी हुई शुरू
उर्मिला अग्रवाल के बार-बार अवकाश पर जाने को लेकर भी शिकायतें शुरू हो गईं। वर्तमान में वह अवकाश पर चल रही हैं। इसी बीच शासन ने उनकी मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल जांच के लिए सीएमओ कार्यालय के एक एसीएमओ और जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया गया है। बुधवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल सीएमओ कार्यालय स्थित अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने उर्मिला अग्रवाल की जांच की।
ये हैं आरोप
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री ने शासन को भेजे पत्र में औषधि निरीक्षक पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा लाइसेंस जारी करने में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लाइसेंस के लिए वसूली की जा रही है तो वहीं मेडिकल स्टार संचालकों से कार्रवाई के नाम पर धनराशि वसूल की जा रही है।
विज्ञापन

शासन से औषधि निरीक्षक के विरुद्घ शिकायत के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ था। इसी के आधार जांच समित का गठन किया गया है। जांच समिति अपनी रिपोर्ट देगी।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें