फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग के निर्देश पर कब्रिस्तान की जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कब्रिस्तान की जमीन पर किए कब्जे को अल्पसंख्यक आयोग के निदेश पर बुधवार को नगर पंचायत और पुलिस टीम ने हटवा दिया। इस दौरान कब्जा करने वाले दुकानदार से विवाद भी हुआ। पुलिस ने वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल जब्त कर लिया।
विज्ञापन

कुसमरा में इटावा-बेवर मार्ग पर सब्जी मंडी के पास एक कब्रिस्तान है। इस पर मुस्लिम समुदाय के लिए ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। मामले में नगर पंचायत के सभासद अशरफ अंसारी एवं अन्य लोगों ने अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण किए हुए हैं।
आयोग ने जिलाधिकारी मैनपुरी को कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह को अतिक्रमण हटावाकर आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। अधिशाषी अधिकारी ने कब्जेदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। सुनवाई न होने पर बुधवार को अधिशाषी अधिकारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

इस दौरान एक दुकानदार से टीम की कहासुनी भी हुई। वह कार्रवाई की वीडियो बना रहा था, जिस पर पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया। जब पुलिस उसे हिरासत में लेने के लिए दौड़ी तो वह भाग गया। इसके बाद अतिक्रमण हटाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान लिपिक अमित मिश्रा, शिवकुमार अवस्थी, ताहिर अंसारी, चौकी प्रभारी शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें