फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रुत पंचमी पर श्रद्धालु ने किया जिनवाणी पूजन, श्रद्धा के साथ मनाया उत्सव, आगम शास्त्रों के अध्ययन का लिया संकल्प

विज्ञापन
अवधपुरी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में श्रुत पंचमी महोत्सव के आयोजन में जिनवाणी माता का पूजन करती म - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में शुक्रवार को जैन धर्म के ज्ञान एवं शास्त्र आराधना का महापर्व श्रुत पंचमी महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जिनवाणी माता का पूजन किया। इसके अलावा विभिन्न जैन मंदिरों में आयोजन हुए।
विज्ञापन

सर्वप्रथम महिलाओं ने मंगल गीतों के बीच जिनवाणी माता की तीन परिक्रमा की। इसके बाद विधि-विधान से जिनवाणी पूजन किया। विधानाचार्य पंडित विवेक जैन शास्त्री ने कहा कि जैन धर्म में जिनवाणी मोक्षमार्ग की सच्ची पथप्रदर्शक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आगम शास्त्रों के अध्ययन एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रवीण जैन, इंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, पुष्पा जैन, करुणा जैन, हेमलता जैन, रागिनी जैन, कविता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें