फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला फैशन : महिलाओं की कलाई पर सज रहे वाइल्डलाइफ कंगन, सहालग आते ही शुरू हुई खरीदारी, डिजाइन कर रही आकर्षित

विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ बैंगल्स - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
आगरा। अधिकमास खत्म होने के साथ 19 जून से विवाह और मांगलिक आयोजन शुरू हो गए। करीब एक महीने तक चलने वाली सहालग के लिए बाजारों में रौनक लौट आई है। परिधानों और आभूषणों की खरीदारी के बीच इस बार पारंपरिक कंगन की जगह वाइल्डलाइफ थीम वाले कंगन महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं।
विज्ञापन

फैशन मार्केट में पशु-पक्षियों की आकृतियों से सजे कड़े तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हाथी, शेर, मोर, सांप और अन्य वन्यजीवों की कलात्मक डिजाइन वाले ये कंगन 250 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक उपलब्ध हैं। फैशन डिजाइनर ईशा अग्रवाल बताती हैं कि लहंगे, साड़ी, गाउन और जींस-टॉप तक के साथ इन्हें पहना जा सकता है। इन कंगनों की खासियत उनकी बारीक कारीगरी है।
वाइल्डलाइफ कंगन को पहले पीतल मिश्रित धातु को ढालकर आधार तैयार किया जाता है। फिर उन पर कारीगर शेर, हाथी, मोर, तितली की आकृति बनाते हैं। डिजाइन तैयार होने के बाद विशेष रसायनों और पॉलिश की मदद से एंटीक गोल्ड या ऑक्सीकृत धातु से फिनिश दी जाती है। इससे डिजाइन अधिक जीवंत और आकर्षक दिखाई देती है।
विज्ञापन

पशु-पक्षियों की थीम पहली पसंद
- सहालग शुरू होते ही महिलाएं पशु-पक्षियों की थीम वाली ज्वेलरी पसंद कर रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जबकि ऑफलाइन बाजार में सीमित वैरायटी उपलब्ध होने के कारण स्टॉक आते ही बिक जा रहा है। - राहुल गोस्वामी, दुकानदार

एंटीक डिजाइन की मांग
- पारंपरिक साड़ियों और लहंगे के साथ ये एनिमल मोटिफ्स कंगन रॉयल और विंटेज लुक देते हैं। भारी सोने के कंगनों की तुलना में एंटीक डिजाइन वाले ये कड़े अधिक स्टाइलिश नजर आते हैं। - कांति देवी, रावली

भीड़ से अलग मिलती पहचान
- इंडो-वेस्टर्न और जींस-टॉप के साथ मिक्स एंड मैच करने के लिए ये कंगन बेहतरीन विकल्प हैं। कम कीमत में मिलने वाले ऑक्सिडाइज्ड कंगन फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं और पहनने वाले को भीड़ से अलग पहचान दिलाते हैं। - कीर्ति, निवासी मधुनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें