फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में गैस सिलेंडर का किफायत से करें इस्तेमाल, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में

Tue, 25 Sep 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder
विज्ञापन

आगरा में एलपीजी गैस हॉकरों ने गैस एजेंसी पर आर्थिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए बुधवार से बेमियादी हड़ताल का एलान किया है। 15 सूत्रीय मांगों के लिए एसोसिएशन बुधवार को डीएम को ज्ञापन देंगे। हड़ताल से आठ लाख उपभोक्ताओं को परेशान होगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को शहीद स्मारक पर बैठक कर गैस हॉकरों ने वेतन न मिलने, एजेंसी संचालक को प्रति सिलिंडर अतिरिक्त रुपये देने, आई कार्ड, श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाएं जैसी 15 मांगों पर चर्चा की। एसोसिएशन ने इन मांगों को पूरा न होने तक बुधवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। हॉकरों के हड़ताल पर जाने से 87 गैस एजेंसी के आठ लाख परिवारों को दिक्कतें आएंगी।
 
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि हॉकर से प्रति सिलिंडर पांच से 30 रुपये तक एजेंसी वाले लेते हैं। इनको आई-कार्ड और सुविधाएं नहीं दी जाती। इन मांगों के लिए कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है। 
विज्ञापन


बुधवार को एसोसिएशन डीएम और श्रम विभाग को ज्ञापन देगी। बैठक में उपाध्यक्ष राकेश कुमार, डोरीलाल, चंद्रपाल बघेल, ताराचंद बघेल, मलखान सिंह, वीरभान सिंह, बलराम सिंह, संतोष कुमार, दीपक चौधरी, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें