फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर हो गए डेंगू के शिकार, कासगंज का कैदी भी भर्ती

Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर समेत कैदी को डेंगू की पुष्टि हुई है। कैदी कासगंज जिला जेल से लाया गया है, इसे डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जूनियर डॉक्टर का इलाज चल रहा है। ओपीडी में आए संदिग्ध मरीज की जांच के लिए नमूना भेजा गया है।  

विज्ञापन


कासगंज पुलिस जिला जेल से मरीज को बुखार होने पर लाई। एसएन मेडिकल कॉलेज की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसको डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है और इलाज चल रहा है। इलाज के बाद इसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
 
जूनियर डॉक्टर अरुणाचल प्रदेश के हैं, इन्हें दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। इलाज भी चल रहा था। एसएन की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। यह बाहर प्राइवेट कमरा लेकर रहते हैं। जूनियर डॉक्टर की प्लेटलेट्स 1.50 लाख हैं और कोई खतरे की बात नहीं।
विज्ञापन

 
मंगलवार को ओपीडी में बोदला का मरीज आया। इसमें डेंगू के लक्षण देखकर चिकित्सकों ने रक्त का नमूना लेकर जांच को भेजा है। इलाज शुरू कर घर पर आराम करने को कहा है। दिक्कत बढ़ने पर उसे भर्ती के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें