करहल रोड स्थित एक दुकान पर सजी तिरंगा साड़ी और ड्रेस।
- फोटो : करहल रोड स्थित एक दुकान पर सजी तिरंगा साड़ी और ड्रेस।
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस की धूम बाजार में दिखाई रही है। तिरंगा ध्वज, बैज, टोपी के साथ महिलाओं और बालिकाओं के लिए तिरंगा साड़ी और चूड़ियों की भरमार है। स्वतंत्रता दिवस में कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली बालिकाएं ये साड़ी, चूड़ी सेट और ड्रेस की खरीदारी कर रही हैं।
स्वतंत्रता दिवस स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और निजी संस्थानों में कार्यक्रम होंगे। करहल रोड पर कारोबारी दीपक गुप्ता ने बताया कि इस साल बाजार में स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा साड़ी, चूड़ी सेट और ड्रेस की खूब मांग है। स्कूलों में कार्यक्रम करने वाली बालिकाएं इनको खूब पसंद कर रही है। चूड़ी सेट की कीमत 20 रुपये से 100 रुपये है। साड़ी 500 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक में बिक रही है। ड्रेस की कीमत 500 से एक हजार रुपये तक है।