फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीगंज में गोकशी पर हंगामा, जाम लगाया

Sun, 08 May 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बछिया से दुष्कर्म करने वाले को सात साल की सजा - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
फ्रीगंज में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में शनिवार सुबह गोकशी पर हंगामा हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोमांस के साथ तीन युवकों को औजार के साथ पकड़कर पीटा, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाने पर ले आई। इस पर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी थाने आ गए। उन्होंने हंगामा और नारेबाजी की। दोपहर में तकरीबन दो बजे फ्रीगंज में दुकानें बंद कराकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने आई पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। हालांकि अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पारासर ने बताया कि फ्रीगंज में पुल के पास रेलवे लाइन के सहारे झाड़ियों में गोकशी की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने तीन को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि दो युवक जयपुर से आगरा शादी में आए थे। वे गोकश नहीं हैं। वहीं एक युवक राहुल निवासी पीर कल्याणी को गोकशी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बजरंग दल के दिग्विजय नाथ तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में संजय मल्होत्रा, रवि दुबे, बंटी ठाकुर, दीपक अग्रवाल, मदन वर्मा, राजीव शर्मा, गजेंद्र पाल आदि हैं। 


गोकशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां पर गोकशों को चिह्नित किया जा रहा है। थानों को भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

सुशील घुले, एसपी सिटी 

आगजनी की कोशिश, पुलिस ने फटकारी लाठियां
पुलिस की कार्रवाई न होने से गुस्साए विहिप नेताओं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज में हंगामा किया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर गोमांस और हड्डियां रख दीं। जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। तनाव फैलने पर बाजार भी बंद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर कबाड़ सामान रखकर आगजनी की कोशिश की। हरीपर्वत और छत्ता सर्किल की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को हटा दिया। सामान भी फेंक दिया। 

खुलेआम चल रहा गोकशी का अड्डा 
फ्रीगंज में गोकशी कई दिन से हो रही थी। रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में पेड़ों से रस्सियां बंधी र्हुई थीं। गाय काटने के छुरे और रस्सी रखी थीं। गोकशी करने वाले युवक ने बताया कि गाय को लाकर उनके मुंह को पेड़ से बांधकर गर्दन काटते हैं। वहां पर मृत पशुओं की खाल उतारने का काम भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इसी आड़ में गोकशी की जाती है। टेंपो और मेटाडोर में गाय और मृत पशुओं को लाया जाता है। यह काम सबके सामने खुलेआम हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें