फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु ने असिस्टेंट कमांडेंट पद पर पाया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी राजीव कुमार यादव के पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ हिमांशु का बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। हिमांशु की सफलता पर क्षेत्र के लोग उनके घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि उसने कक्षा एक से 12 तक की शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल मैनपुरी से प्राप्त की। वर्ष 2012 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन चला गया। 2018 में एमबीबीएस पूरी की। हिमांशु की मां सीमा देवी सेंट थॉमस स्कूल में कार्यरत हैं। ताऊ रविंद्र सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं। चाचा जितेंद्र सिंह और मनोज कुमार भी बीएसएफ में हैं। परिवार के अन्य लोग बीएसएफ में सेवा दे रहे हैं तो हिमांशु ने भी इसी क्षेत्र में प्रयास किया और असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन पाया है।
ओमप्रकाश उर्फ हिमांशु की सफलता पर रचना देवी, देवेंद्र सिंह, महेश चंद्र, ब्रजेश कुमार, नत्थू सिंह, सर्वेश कुमार, जसराम, पूरन सिंह पाल, राजाराम यादव, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार सगर, दिनेश चंद्र, ब्रज किशोर यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें