फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर बेटे को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठी 85 वर्षीय मां

Sat, 14 Oct 2017 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के आरबीएस कालेज के प्रोफेसर पर 26 सितंबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में 18 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि नकल रोकने की कोशिश करने के कारण प्रोफेसर पर हमला किया गया था। वे गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर परिवारीजनों के साथ घायल प्रोफेसर प्रेमशंकर तिवारी की 85 वर्षीय मां लालमुखी तिवारी ने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए धरना दिया। प्रोफेसर के परिवारीजनों ने कहा कि हमलावर जल्द नहीं पकड़े गए तो आमरण अनशन को मजबूर हो जाएंगे। 

वृद्ध मां का कहना था कि बेटे पर हुए हमले के मामले में सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अब तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, परिवारीजनों का कहना था कि प्रोफेसर तिवारी वरिष्ठ परीक्षा अधीक्षक के रूप में विश्वविद्यालय की लॉ परीक्षा कराने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय थे। 25 सितंबर को लॉ परीक्षा शुरू होने के पहले दिन ही कालेज के शिक्षक डा. पुष्पेंद्र सिंह ने हंगामा किया। प्रेम शंकर को जान से मारने की धमकी दी। 26 सितंबर को कालेज जाते समय उन पर जानलेवा हमला कराया। 

धरने में मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। परिवार को सुरक्षा मिले। मामले की जांच की जाए। धरने में प्रोफेसर की पत्नी रागिनी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। एक ज्ञापन जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें