फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक वृद्ध मां...जिसकी मौत ने झकझोर दिया पूरा गांव, बेटा-बेटी और नाती व बहू; अंतिम समय में कोई न था साथ

Tue, 15 Jul 2025 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिल में एक वृद्ध मां की मौत उस समय हुई, जब परिवार के लोग उसके साथ नहीं थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा नौकरी की तलाश में बाहर गया तो अपनी पत्नी और बच्चों को भी साथ ले गया। वृद्ध मां का अंतिम समय आया, तो  उसके पास कोई नहीं था।
विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद गांव वालों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में घर में अकेली रह रही वृद्धा की मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब बेटी ने मां से बात करने के लिए फोन किया। बार-बार कॉल करने पर भी जब मां ने फोन नहीं उठाया तो बेटी ने पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार को घर भेजा। घर के अंदर वृद्धा की लाश चारपाई पर पड़ी थी। पास में ही खून की उल्टी की हुई थी। परिजन बीमारी के चलते मौत की आशंका जता रहे हैं। मां की मौत के बाद बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सड़क पर भरे पानी में करंट...छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने


 

वृद्धा के एक बेटा और दो बेटियां
गांव कादरगंज पुख्ता की रहने वाली अनवरी देवी (75 वर्ष) के तीन बच्चे हैं। एक बेटा और दो बेटियां। पति की 15 साल पहले टीबी रोग के चलते मौत हो चुकी है। अनवरी देवी ने ही मेहनत-मजदूरी करके तीनों बच्चों की शादियां कीं। वह गांव में बेटे-बहू के साथ रहती थी। 15 दिन पहले काम की तलाश में बेटा बबलू दिल्ली चला गया। जबकि बहू बच्चों के साथ मायके उसहैत चली गई तो घर पर वृद्धा अकेली रह गई। 

ये भी पढ़ें -  दोहरा हत्याकांड: हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से काट डाला...हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त को दी ऐसी मौत; कांप उठा कलेजा
 

बेटी ने किया था मां के पास कॉल
शुक्रवार सुबह तक पड़ोसियों ने अनवरी देवी को मोहल्ले में आते-जाते देखा। इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आई। शुक्रवार दोपहर को बेटी गुड्डो निवासी गढ़ी चकेरी ने मां का हाल-चाल जानने के लिए कॉल किया। मगर मां ने कॉल रिसीव नहीं हुआ। उसे लगा मां दोपहर में सो रही होंगी। रात को दोबारा कॉल किया, तब भी कॉल रिसीव नहीं हुई तो परेशान बेटी ने भाई बबलू को कॉल किया। इसके बाद बबलू ने भी मां को कई फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सिर्फ घंटी जाती रही। 

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस के 'प्रतिबिंब' को भेद न सके साइबर अपराधी...धरी रह गई चालाकी; 250 ठग का डाटा लगा हाथ
 
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने दी जानकारी
तब बेटे ने पास में रहने वाली एक रिश्तेदार को रात में फोन किया और मां से बात करने को कहा। वह रात में घर गई तो दरवाजे पर पानी भरा था। उसने सुबह मां से बात करने की बात कह दी। अगली सुबह रिश्तेदार जब बात करने के लिए घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें