फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा की सड़कों का हाल तो देखिए...बच्चों को स्कूल ले जा रही बस गड्ढे में फंसी, यूं टल गया बड़ा हादसा

Tue, 15 Jul 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया-बलदेव मार्ग पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस गड्ढे में फंसकर पलटने से बच गई। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारा गया।
विज्ञापन
बस गड्ढे में फंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया -बलदेव मार्ग से धर्मपुरा को जाने वाले मार्ग पर स्कूल बस गड्ढे में फंसकर पलटने से बची गई। इस सड़क का निर्माण 10 दिन पहले ही कराया गया है। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को सुबह राया- बलदेव मार्ग पर गांव धर्मपुरा मार्ग पर  दो सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण कार्य कराया था। सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सड़क किनारे हो रहे गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से  की थी।  बताया गया है कि बरसात में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

 बीते दिनों से बरसात होने के कारण सड़क किनारे झाड़ी घास उगने के दौरान मंगलवार की सुबह स्कूल लेने जा रही एसबीएस स्कूल कारब की बस गड्ढे में घुस गई। ये बस पलटने से बच गई। उस समय बस में एक दर्जन छात्र सवार थे। बस गड्ढे में पलटती देख खेतो में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उनकी सूझबूझ से बस में सवार छात्रों को उतारा और बुलडोजर बुलाकर बस को गड्ढे से निकलवाया गया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से सड़क किनारे हो रहे गड्डों को सही करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें