भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी वृद्ध की बुधवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शाम को बाजार में खरीदारी करने के लिए आया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
58 वर्षीय राजेंद्र सिंह बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर से बाजार जाने की कह कर निकले थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश की। इस दौरान राजेंद्र का शव गांव के पास ही सड़क पर पड़ा मिला। पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि किसी वाहन ने पिता को टक्कर मार दी। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को मोर्चरी में रखवाया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।