यह आरोप लगाते हुए यह दबंग पीड़ित को मारते पीटते घर से बाहर खींच लाए। बुजुर्ग और परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दबंगों ने एक न सुनी। अपने घर ले जाकर दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह काला किया उसके बाद गले में जूतों की माला डाल दी। फिर तमंचे के बल पर उन्हें गांव की गलियों में घुमाने लगे। ग्रामीणों ने जब दबंगों को रोकने का प्रयास किया तो तमंचा दिखाकर ग्रामीणों को धमकाया गया।
लगभग दो घंटे तक दबंगों ने बुजुर्ग को गांव में घुमाया। पीड़ित के परिजन काफी देर तक यूपी 112 पर सूचना देने का प्रयास करते रहे। संपर्क होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय दबंग बुजुर्ग को गलियों में घुमा रहे थे।
पुलिस को देख कल्यान सिंह और शेर सिंह तो भाग गए। रमेश, शिव सिंह और सोरन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़ित के पुत्र जसवीर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।
फिरोजाबादः एक और पॉजिटिव मिला, संख्या हुई 191, 170 मरीज हुए ठीक
एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अमानवीयता के कृत्य का मामला संज्ञान में आया। तत्काल पुलिस मौके पर भेजकर तीन दबंगों को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
- शैलेंद्र प्रतिहार, क्षेत्राधिकारी सहावर।
वृद्ध के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा बलवीर दिल्ली में ऑटो चलाता है। वो लॉकडाउन के बाद से दिल्ली में ही फंसा है। एक बेटा पुलिस कांन्स्टेबल है जो ड्यूटी पर तैनात है। तीसरा बेटा और उसकी पत्नी, चार मासूम बच्चे और बेटी गांव में रहती है। अरोपियों ने वृद्ध से मारपीट की तो महिलाएं व बच्चे हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन आरोपियों ने एक ना सुनी और वृद्ध को ले गए।