फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित वृद्धा की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई वहीं एक अन्य मरीज ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 50 से 60 मरीज ऐसे पहुंचे जो डायरिया और पेटदर्द की समस्या से जूझ रहे थे। 15 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी प्रभुदयाल की 81 वर्षीय पत्नी सूरजमुखी को कुछ दिन से डायरिया की दिक्कत थी। सोमवार की रात परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी 50 वर्षीय ताराचंद को सांस लेने में दिक्कत के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डायरिया के कारण
- गर्म से एकदम ठंडे वातावरण में आना
- रोटा वायरस का इंफेक्शन, दूषित पानी
- बाहर का दूध पीना, दूषित खाना खाना
------
डायरिया से बचाव के उपाय
- तेज धूप में जाने से बचें
- दाल का पानी पिलाएं
- चावल के मांड का सेवन करें
- दही व केला सेवन का कराएं
- हल्का पाचन युक्त भोजन लें
- दिक्कत होने पर डॉक्टर से उपचार लें।
------
पिछले कुछ दिन से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्धा की मौत हुई है। वृद्धा को डायरिया के साथ ही उच्चरक्तचाप की समस्या भी थी। एक अन्य मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें