फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सड़क हादसे में पुत्र के बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा मैनपुरी मार्ग पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं अन्य घायल का इलाज चल रहा है। रविवार को पिता और पुत्र के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला छोला निवासी 28 वर्षीय अखिलेश कुमार शनिवार को 52 वर्षीय पिता बारेलाल के साथ गांव बखतपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उनके साथ दूसरी बाइक पर गांव निवासी मलिखान भी पीछे से आ रहे थे। शास्त्री पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही वैन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी।
हादसे में अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं बारेलाल और मलिखान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय बारेलाल ने भी दम तोड़ दिया। घायल मलिखान का इलाज चल रहा है। रविवार को पुलिस ने पिता और पुत्र के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें