फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: किसी भी सफलता में बाधक नहीं है दिव्यांगता

विज्ञापन
दिव्यांगजन कार्यशाला में किरण हेल्प लाइन नंबर के पोस्टर का विमोचन करते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दिव्यांगों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रशासन और आईओसीएल (इंडिया ऑयल कॉपरपोरेशन) की ओर से रविवार को कार्यशाला का आयेाजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को उनके सामाजिक और विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की दिव्यांगता उनकी सफलता में बाधक नहीं है।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन नकारात्मक सोच त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। अपर जिला जल शक्ति सिंह ने दिव्यांगजनों को विधिक अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण 1800-599-0019 का शुभारंभ भी किया गया।
इस हेल्पलाइन का उद्देश्य मानसिक रोग से पीड़ित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करना है। सीडीओ ईशा प्रिया ने कहा कि दिव्यांगों आज हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अमित मिश्रा, सह आचार्य नीरज मधुकर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप, आईओसीएल के प्रतिनिधि मनीष कुमार समेत सौ से अधिक दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कराई दृष्टिबाधित आईएएस प्राजंल पाटिल से बात
कार्यशाला में दिव्यांगों को बताया गया कि दृष्टिबाधित होने के बाद भी प्रांजल पाटिल आईएएस अधिकारी बनीं। इसी दौरान सीडीओ ईशा प्रिया ने फोन पर महिला आईएएस अधिकारी प्रांजल पाटिल से फोन पर बात की। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से दिव्यांगजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दिव्यांगता सफलता में बाधक नीं है। अगर दृढ़ निश्चय हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें