कासगंज। कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़ने लगी है। आरटीपीसीआर जांच में वृद्ध महिला व युवक कोरोना संक्रमित निकला है। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दो संक्रमित मिलने के बाद आंकड़ा बढ़कर 4,943 पर पहुंच गया है।
विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में सोरों के काइंया नगला की एक बुजुर्ग महिला और कासगंज के करसरी हयातगंज निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। इससे पहले तीन अन्य लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। संक्रमितों के निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया। पूर्व में संक्रमित निकले तीनों लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। विभाग ने 659 एंटीजन जांच कराई, जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। जबकि आरटीपीसीआर की 807 जांच के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनो संक्रमितों के परिजन और संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोग सावधानी बरतें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें।