टोरंट पावर पर 2008-09 से दक्षिणांचल का करीब 2200 करोड़ रुपये बकाया है। पुराने उपभोक्ताओं को बकाया वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने यह समस्या प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी। कहा कि बाबा पर बकाया था, अब पौत्र को कनेक्शन नहीं मिल रहा। 40 साल पुराने रिकाॅर्ड मांगे जा रहे हैं। ये तो उत्पीड़न है।
पर्यटन मंत्री ने डीएम से कहा कि ऐसे पुराने उपभोक्ताओं को चिह्नित कर बिल माफी का प्रस्ताव बनाएं। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। टोरंट पावर की ओर से घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को एक से तीन किलो वॉट कनेक्शन देने में उदारता बरतने की मांग भी उठी।
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
पीड़ितों का बांटा मुआवजा
इससे पहले सर्किट हाउस में पर्यटन मंत्री ने दैवीय आपदा से प्रभावित 43 लोगों को 11.26 लाख रुपये मुआवजा बांटा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल भवनों, स्मार्ट क्लास, लैब, डिजिटल लाइब्रेरी लोकार्पण समारोह का लखनऊ से प्रसारण हुआ। अभिभावकों के खातों में डीबीटी हस्तांतरित की गई। निपुण विद्यालयों को प्रमाणपत्र वितरित किए। फिर एक और बैठक में उन्होंने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें - UP: 12वीं के छात्र को बना दिया अपराधी...रातभर पुलिस ने किया टार्चर, मां ने लगाई डीसीपी से न्याय की गुहार