फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेकर एक हुए पति-पत्नी, दुनिया भी से भी विदा हुए साथ ही साथ

Sat, 23 Dec 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिढ़पुरा (कासगंज)
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में गांव भुजपुरा के एक दंपत्ति ने सुख दुख में साथ निभाने का अपना वादा जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी निभाया। जब पत्नी का साथ छुटा तो पति भी मात्र 6 घंटे के भीतर ही दुनिया छोड़कर चले गए। पति पत्नी की यह मौत चर्चा का विषय बनी रही। परिवारीजनों ने भी दोंनों का विमान निकाल कर एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानाचार्य जौहरीलाल (100) की पत्नी रामकली (95)की शनिवार की सुबह अचानक मौत हो गई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया नहीं जा सका कि सायं 4 बजे जौहरीलाल ने भी दम तोड़ दिया। घर पर लोगों का हुजूम लग गया। 

वे पति पत्नी के इस अनोख प्रेम की चर्चा करने लगे। इसके बाद परिवारीजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ करने का निर्णय लिया। विमान तैयार कराकर धूमधाम से निकाला गया। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें