फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की ख्वाहिश पर वो धर्म भी छोड़ बैठी, बदले में मिली ऐसी बेवफाई

Sat, 23 Dec 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
औरत
विज्ञापन
एटा में एक युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर एक साल तक यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। इसकी शिकायत युवती ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


शहर के नगला पोता निवासी एक युवती ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसे शहर के मारहरा दरवाजा निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपी उसका एक साल तक यौन शोषण करता रहा। 

इतना ही नहीं आरोपी उसका तीन बार गर्भपात भी करा चुका है। इसके बाद जब लड़की ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने मना करते हुए मारपीट कर उसे भगा दिया। साथ ही पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि मामले की शिकायत करने जब पीड़िता कोतवाली नगर गई तो वहां तैनात मुंशियों ने उसे भगा दिया। पीड़िता ने अब शिकायत पुलिस अधिकारियों को दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ युवती के साथ हुई इस तरह की घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें