फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर तेल फैला...फिसली लोगों की नीयत

विज्ञापन
एत्मादपुर हाइवे पर शनिवार सुबह ट्रेलर और पेट्रोलियम टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हाइवे से बहकर आ
विज्ञापन
एत्मादपुर(आगरा)। इंडियन ऑयल डिपो एत्मादपुर से पेट्रोल-डीजल लेकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा टैंकर शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिरोजाबाद की ओर से गर्डर लेकर आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी जिससे टैंक फट गया। उसमें भरा डीजल हाईवे पर बहने लगा।
विज्ञापन

तेल का रिसाव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जान जोखिम में डालकर ड्रम और बाल्टियां लेकर पहुंच गए और डीजल भरने की होड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
टैंकर के सहायक शिवदत्त ने बताया कि चालक रमाकांत टैंकर एत्मादपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से ला रहे थे। टैंकर में करीब तीन हजार लीटर पेट्रोल और नौ हजार लीटर डीजल भरा था। हादसे में टैंक का डीजल वाला हिस्सा फट गया। इससे करीब तीन हजार लीटर से ज्यादा डीजल बह गया। गनीमत रही कि पेट्रोल वाले हिस्से को क्षति नहीं पहुंची। तेल बहने से तीन लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया दुर्घटना का पॉइंट बन गई है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। डिपो से सैकड़ों टैंकरों का आवागमन होता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। यहां पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं।
-
आग लगती तो हो सकता था बड़ा हादसा
दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से हजारों लीटर डीजल बहने के बावजूद गनीमत रही कि आग नहीं लगी। घटनास्थल के पास ही ढाबा है। बहता हुआ डीजल ढाबे की रसोई के पास तक पहुंच गया था। ऐसे में आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था। जान जोखिम में डालकर लोग डीजल भरने में जुटे रहे। पुलिस ने मशक्कत कर लोगों को हटाया।
-
हादसे में टैंकर से तीन हजार लीटर से अधिक डीजल बहने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया गया। टैंकर मालिक इशाक अहमद की शिकायत पर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - देवेश सिंह, एसीपी, एत्मादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें