फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिकारियों ने अवैध शराब और हथियार कराए नष्ट

Sat, 02 Sep 2023 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने अवैध शराब और हथियार कराए नष्ट
विज्ञापन



न्यायालय से मुकदमे निस्तारित होने के बाद की गई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना कुर्रा में पुलिस ने विभिन्न कार्रवाई में पकड़ी गई अवैध शराब और बरामद हथियार, कारतूस आदि को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। न्यायालय से मुकदमे निस्तारित होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र और अवैध शस्त्र के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई में बरामद किए गए माल को जब्त कर मालखाने में जमा कराया जाता है। इसके बाद मुकदमा न्यायालय में चलता है। वहां से निस्तारण होने के बाद विनिष्टीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाती है। न्यायालय द्वारा थाना कुर्रा पुलिस द्वारा अवैध शराब के 28 मामले निस्तारित किए गए। जब्त करीब 1040 लीटर शराब को नष्ट करने के आदेश दिए। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.16 लाख रुपये थी। इसके साथ ही अवैध हथियार आदि के 30 अभियोग में 7 तमंचे, 13 कारतूस कीमत करीब 1.95 लाख रुपये का निस्तारण करते हुए नष्ट करने के आदेश दिए गए थे। न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद कुर्रा थाने में एसडीएम करहल गोपाल शर्मा, सीओ चंद्रकेश सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें