फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर की सफाई करने गई महिला को पीटकर भगाया

Mon, 06 Jan 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर थाने के गेट पर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर स्थित मंदिर में सफाई करने गई महिला को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। मंदिर से उसे भगा दिया गया। जानकारी होने के बाद पीड़िता के साथे पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जसवंतपुर की रहने वाली नीलम देवी ने बताया कि कि सोमवार एसडीएम न्यायालय के आदेश पर मंदिर में नापजोख भी होनी थी। सुबह वह गांव स्थित सार्वजनिक मंदिर पर सफाई करने गई थीं। तभी वहां आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पूजा भी नहीं करने दी और वहां से भगा दिया। जब महिला को पीटने के बारे में ग्रामीणों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया।
एकत्र हुए ग्रामीण पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शन करने वालों में अनीता देवी, उर्मिला, नीलम, शिवानी, बबलू, आदेश, दिलीप, कालीचरण, राजू, राजेश, श्री कृष्ण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें