फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया फीस वाले कॉलेजों के भी परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन संबद्ध कॉलेजों का परिणाम रोककर भी बकाया फीस की वसूली नहीं कर पाया। 48 कॉलेजों पर करीब 1.08 करोड़ रुपये फीस बकाया है। कॉलेजों की ढिलाई की वजह से छात्रों को परेशान होना पड़ रहा था। उनके भविष्य पर असर पड़ रहा था, इसलिए छात्रहित में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों के परिणाम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों को बकाया फीस जमा करने के लिए तीन नोटिस किए गए थे। मान्यता समाप्त करने और परीक्षा संबंधित कार्यों से वंचित करने की चेतावनी दी। बावजूद इसके सभी कॉलेजों ने फीस जमा नहीं की। डेढ़ माह से अधिक समय तक कॉलेजों का परिणाम रोके रखा गया। करीब 250 कॉलेजों ने प्रथम वर्ष में प्रोन्नत किए गए छात्रों की फीस रोक रखी थी। नोटिसों के बाद 202 कॉलेजों ने फीस जमा कर दी। बाकी अभी भी रह गए हैं।
कुलपति के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए बकाया फीस वाले कॉलेजों का रोका गया परिणाम जारी कर दिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने की संस्तुति प्रवेश समिति से की गई है। इस पर प्रवेश समिति को निर्णय लेना है। बकाया फीस न जमा करने पर वह आगामी सत्र की प्रवेश पर रोक लगा सकती है। - अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, विवि
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने अब सभी कॉलेजों को प्रवेश लेने की अनुमति दे दी है। उनकी लॉगिन आईडी खोल दी गई है। पहले फीस जमा न करने वाले कॉलेजों की लॉगिन आईडी नहीं खोली गई थी। प्रवेश समिति के सह समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप का कहना है कि कुलपति की सहमति पर सभी के लिए प्रक्रिया खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें