फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन पर कब्जे और फिर खरीद-फरोख्त...भूमाफियाओं में आपस में बिगड़ी बात, शिकायतें हुईं तो खुल गया खेल

Fri, 24 Jan 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेशकीमती जमीनों पर कब्जा और फिर खरीद फरोख्त का खेल ऐसे ही नहीं खुला। आपस में बात बिगड़ी तो एक दूसरे की शिकायत हुई, जिसके बाद मामले से पर्दा उठ गया। 
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्री रिकाॅर्ड रूम से लेकर जमीन पर कब्जे और फिर खरीद-फरोख्त खेल में भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। फतेहाबाद रोड पर बेशकीमती जमीनों की जालसाजी में शामिल लोगों को राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। इनमें आपस में बात बिगड़ गई।
विज्ञापन


 जमीनों को हड़पने के लिए एक दूसरे की शिकायतें होने पर जालसाजी का खुलासा हुआ। इस गैंग में चार लोग प्रमुख बताए जा रहे हैं। इनकी फतेहाबाद रोड व ताजनगरी में करीब 100 करोड़ की जमीन पर नीयत बिगड़ी। गैंग में एक सत्ताधारी दल के युवा नेता का नाम भी आ रहा है। यह पुलिस पर प्रभाव का इस्तेमाल करता। जेल गए लोग भी इसी गैंग में शामिल बताए जा रहे हैं। इस मामले में एक शिकायतकर्ता की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

 उसने अन्य सदस्यों को हटाने के लिए उनके खिलाफ शिकायतें कीं। एफआईआर कराई। जिसके बाद जमीनों पर कब्जे हो गए। गहराई से एसआईटी ने तफ्तीश की, तो कई हैरान करने वाले राज खुल सकते हैं। इस गैंग में प्रशांत शर्मा व अजय सिसौदिया पूर्व में दर्ज मुकदमों में जेल में निरुद्ध हैं। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करे तो संगठित अपराध करने वाले गैंग का खुलासा हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें