एटा के जलेसर में एक युवक ने रील बनाने के लिए पुलिस के वाहन का इस्तमाल किया। पुलिस जीप पर चढ़कर उसने रील बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये रील वायरल हुई तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
एटा के जलेसर में पुलिस जीप के बोनट पर चढ़ युवक ने रील बनवा ली। रील और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही चर्चाओं में आ गई है। पुलिस इसकी जानकारी न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक पुलिस की जीप संख्या यूपी82 जी 0252 के बोनट पर खड़ा होकर रील बनवा रहा है। यह गाड़ी जलेसर कोतवाली की और जगह कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर की बताई जा रही है। बताया गया है कि चकबंदी कानूनगो एवं लेखपाल के साथ पुलिस पैमाइश कराने गई हुई थी। तभी खाली खड़ी पुलिस की जीप के बोनट पर चढ़कर युवकों ने रील बनाना शुरू कर दी।
लोगों का कहना है कि यह रील व फोटो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव का कहना है कि घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कर इस युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।