फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को महमूदपुर निवासी बिजेंद्र सिंह खेत पर आते जाते समय रोक कर परेशान करता है। पुत्री जब बाजार या कहीं और जाती है, तब भी आरोपी रास्ता रोकता है। पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करता है। जिस वजह से पुत्री काफी भयभीत है। बृहस्पतिवार की दोपहर को पुत्री खेत पर बकरियां चरा रही थी। तभी आरोपी वहां आया और पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें