फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला कारागार में बंदी संगम के पावन जल से करेंगे स्नान

Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान का लाभ जेल के भीतर ही मिलेगा। त्रिवेणी से पावन जल लाकर यहां बंदियों को स्नान कराने का फैसला प्रदेश सरकार ने किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को जेल में संगम का जल पहुंचा। आज बंदी इससे स्नान करेंगे।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने इसके लिए देर शाम तक स्नान की तैयारियां की। गंगाजल से स्नान कराने के लिए प्रयागराज से जेल प्रशासन को एक कलश में गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। गंगाजल से भरा कलश मैनपुरी जेल पहुंचा। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि कलश को सुरक्षित रखवा दिया है। जेल में बंद 836 बंदियों को शुक्रवार सुबह 8 बजे से इसी कलश में भरे गंगाजल से स्नान करवाया जाएगा। जेल की 12 बैरकों में 24 हौदिया बनाई गई हैं। इनमें पानी भरा जाएगा और कलश में लाया गया गंगाजल छोड़ा जाएगा। जेल में निरुद्ध 836 में से 57 महिला बंदी भी हैं। सभी इस पावन स्नान को लेकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें