फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के साथ पति की ऐसी तस्वीरें...पत्नी का चढ़ा पारा, फिर खुला ऐसा राज, शादीशुदा जीवन में मच गया बवाल

Sun, 26 Jan 2025 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पति के मोबाइल में पत्नी को ऐसी तस्वीरें देख लीं, जिसकी वजह से शादीशुदा जीवन में बवाल मच गया। पत्नी ने विरोध किया तो पति का ऐसा राज सामने आ गया, कि उसके होश उड़ गए। पति ने मासूम बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक विवाहिता के शादीशुदा जीवन में ऐसा बवाल मचा गया कि बात थाने तक पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे खबर तक नहीं लगी और पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 

मोबाइल में देखे फोटो 
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा की एक महिला को उसके पति के फोन में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो मिले। इसे देख पत्नी का माथा ठनक गया। उसने विरोध किया तो पति ने पिटाई कर दी। महिला ने थाना पुलिस को फोटो साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

 

मासूम बेटी के साथ घर से निकाला
पीड़िता मीनू सिंह का आरोप है कि पति शिव प्रतार चौहान, सास कुसमा देवी, देवर उदित प्रताप, ननद, पूनम, ननदोई हेमंत पहले से ही उसे आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे थे। 9 जनवरी को उन्हें पता चला कि पति शिव प्रताप चौहान ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध पर पति ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। मासूम बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया।

 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
 पता लगा है कि पति ने अपने साथ कार्य करने वाली युवती से ही शादी कर ली। इसके बाद उसके साथ बाहर नौकरी करने के नाम पर रहने भी लगा। इंस्पेक्टर बिछवां अवनीश त्यागी के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें