फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात सिपाही की गंदी हरकत...महिला सिपाही को भेजा ऐसा मैसेज, मच गया बवाल

Fri, 10 Oct 2025 08:09 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तैनात महिला सिपाही ट्रांसफर की बात करने के लिए डीसीपी सिटी कार्यालय आई थी। यहां उसकी मुलाकत आरोपी सिपाही से हुई थी।  
विज्ञापन
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात सिपाही ने एक महिला सिपाही के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे। महिला सिपाही ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। इस पर सिपाही को हिदायत दी गई। इसके बाद उसका तबादला नगर जोन से पूर्वी जोन में कर दिया गया। यह मामला अब चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


 

बताया गया है कि महिला एक सप्ताह पहले डीसीपी सिटी कार्यालय में अपने ट्रांसफर के लिए आई थी। तभी उसकी मुलाकात सिपाही से हो गई। सिपाही ने आने का कारण पूछा। इसके बाद सहायता करने की कहने लगा। महिला सिपाही का नंबर ले लिया। आरोप है कि पहले ट्रांसफर कराने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग की।
 
विज्ञापन

महिला सिपाही ने मना कर दिया। रात में सिपाही ने मैसेज किए। इसमें आपत्तिजनक बातें लिखीं। महिला सिपाही ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस पर डीसीपी सिटी और सिपाही को बुलाया गया। मामले में सिपाही को हिदायत दी गई। इसके बाद ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि निलंबन या लाइन हाजिर जैसी कार्रवाई नहीं होने से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें