फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा तलाक सपा को देंगे मुसलमान : ओवैसी

Sun, 29 Jan 2017 12:41 AM IST
तीसरा तलाक सपा को देंगे मुसलमान : ओवैसी
विज्ञापन
तीसरा तलाक सपा को देंगे मुसलमान : ओवैसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों ने पहला तलाक कांग्रेस को बरसों पहले दे दिया, दूसरा तलाक मोदी को दिया और तीसरा तलाक सपा को देंगे। कहा, चुनाव आते ही सियासी पार्टियों को सेक्युलरिज्म याद आता है। सेक्युलरिज्म का ठेका मुसलमानों ने नहीं ले रखा है। अगर अखिलेश को सेक्युलरिज्म की चिंता होती तो 2014 के चुनाव में यूपी में भाजपा के 70 सांसद नहीं जीत पाते। ओवैसी आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से प्रत्याशी मोहम्मद इदरीश के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, ओवैसी को दोपहर एक बजे सभा को संबोधित करना था लेकिन जनसभा में तीन घंटे की देरी से 4:10 बजे पहुंचे। उन्हाेंने आते ही माइक संभाला और बोले कि उन्हें दो साल से आगरा आने से रोका जा रहा था। ये लोग अपनी नाकामियां छुपाने को ओवैसी पर इल्जाम लगाते हैं। उनके 50 मिनट के भाषण में पूरे समय मुख्यमंत्री अखिलेश और मोदी सरकार निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि काम बोलता है का नारा देने वाले अखिलेश ने इटावा में जू (लॉयन सफारी) खोल दिया। इसमें एक शेर मर गया तो लंदन से डाक्टर बुलाया गया। ये गरीबों की गुरबत का मजाक नहीं है? जानवर मरता है तो लंदन से डाक्टर आता है और गांवों में मलेरिया से तमाम बच्चे दम तोड़ देते हैं तब सरकार क्या करती है। एक अखबार में छपे सपा के घोषणा पत्र के वायदों का बारी-बारी से जिक्र कर कहा कि मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देने का वायदा किया, उन्होंने (अखिलेश ने) पिता की जुबान की लाज नहीं रखी। न जेलों में बंद निर्दोष मुस्लिमों को छोड़ा न पुलिस में भर्ती किया। मेडिकल एजूकेशन में भी सीटें देने का वादा पूरा नहीं किया। तीन साल में दस हजार से ज्यादा दंगे हुए, हमसे कहते हैं कि ओवैसी आएगा तो दंगा करवा देगा। नोटबंदी करके मोदी ने आगरा के लैदर उद्योग, फीरोजाबाद के कांच उद्योग, अलीगढ़ के ताला उद्योग को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
लैपटॉप में नेताजी, पार्टी से बाहर
अखिलेश पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो कहते हैं कि नेताजी का फोटो लैपटाप में है लेकिन उन्होंने नेताजी को पार्टी से बाहर कर दिया। अंत में कहा कि तुम संवर कर सैफई हो गए, हम उजड़ कर मुजफ्फर नगर बन गए।
विज्ञापन

जोशी को पद्मविभूषण देने पर उठाया सवाल
ओवैसी ने भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को पद्म विभूषण देने पर सवाल उठाया। कहा कि जिस व्यक्ति के नाम बाबरी ध्वंस की साजिश में आपराधिक मुकदमा है। उसे ये पुरस्कार कैसे दिया।
मंच पर बैठने को हाथापाई
आगरा। कोठी मीना बाजार के मैदान में जनसभा में ओवैसी के पहुंचने पर मंच पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई धक्का-मुक्की हो गई। मंच पर कुर्सी हथियाने और ओवैसी के साथ फोटो खिंचाने के लिए कार्यकर्ता जबरन चढ़ गए। इसके बाद कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें