फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की सुरक्षा के लिए लगाई कंटीली बाड़ में फंसी नील गाय, गोसेवकों ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। खेत की फसल को बचाने के लिए किसान द्वारा खेत के चारो तरफ लगाई गई कंटीली बाड़ में एक नीलगाय फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर गोसेवक पहुंच गए और नीलगाय के प्राण बचाए। पचोखरा में किसान द्वारा खेत पर लगाई कंटीली बाड़ में फंसी नीलगाय जितना निकलने का प्रयास करती उतना ही घायल हो जाती।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब गोसेवकों को हुई तो गोसेवकों की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर नीलगाय को किसी तरह से तारों से निकाला। इसके बाद घायल नीलगाय को पशु चिकित्सक पचोखरा डॉ. नीरज गर्ग के पास ले कर गए। जहां नीलगाय का उपचार किया गया। अवधेश कुमार, संजय कुमार, ऋषी उपाध्याय, जिला गोसेवा प्रमुख आशीष उपाध्याय, अरूण उपाध्याय, गोविंद, अजय एवं अन्य गोसेवकों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें